अगर आप BSF (Border Security Force) में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए बड़ा मौका है। BSF Constable Tradesman Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल, 23 अगस्त 2025 को खत्म हो रही है। इस भर्ती के तहत कुल 3,588 पद निकाले गए हैं, जिसमें कुक, प्लंबर, पेंटर, स्वीपर, वाटर कैरियर, इलेक्ट्रीशियन समेत कई ट्रेड्स शामिल हैं।
कौन कर सकता है अप्लाई?
- उम्मीदवार की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।
- कम से कम कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है।
- अलग-अलग ट्रेड्स के लिए ITI या ट्रेड टेस्ट की अतिरिक्त योग्यता भी मांगी गई है।
जो उम्मीदवार अप्लाई करना चाहते हैं, वे rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
BSF Constable Tradesman 2025: ज़रूरी तारीखें
- नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 25 जुलाई 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 26 जुलाई 2025
- आवेदन की आखिरी तारीख: 23 अगस्त 2025
- फॉर्म करेक्शन विंडो: 24 से 26 अगस्त 2025 (रात 11 बजे तक)
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले www.bsf.in या rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- OTR (One-Time Registration) प्रोफाइल बनाएं।
- वैध ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
- व्यक्तिगत डिटेल्स और क्वालिफिकेशन भरें।
- पासपोर्ट फोटो, सिग्नेचर और ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें (50KB साइज लिमिट)।
- इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भरें।
- योग्य उम्मीदवारों को ₹150 + 18% GST फीस देनी होगी (SC/ST, महिला उम्मीदवार, BSF सर्विंग पर्सनेल और एक्स-सर्विसमैन के लिए फीस माफ है)।
- सबमिशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सेव कर लें।
कितनी फीस लगेगी?
- जनरल / OBC / EWS: ₹150 + 18% GST
- SC / ST / महिला / BSF कर्मचारी / पूर्व सैनिक: कोई शुल्क नहीं
योग्यता और ट्रेड-वाइज शर्तें
- कारपेंटर, प्लंबर, पेंटर, इलेक्ट्रीशियन आदि: 10वीं पास + ITI/वर्क एक्सपीरियंस
- कुक, वाटर कैरियर, वेटर: 10वीं पास + NSQF लेवल-1 कोर्स (फूड/किचन वर्क)
- कोब्बलर, टेलर, वॉशरमैन, स्वीपर आदि: 10वीं पास + ट्रेड टेस्ट
- Iran Threatens Gulf Energy Sites: US हमले पर ईरान की कड़ी चेतावनी

- Our Missile Industry: US-Israel हमलों से पहले IRGC प्रवक्ता Naeini की चेतावनी

- Iran Attack Damages 17% Qatar LNG Capacity: मरम्मत में लग सकते हैं 3 से 5 साल, वैश्विक गैस बाजार में हड़कंप

- Tulsi Gabbard Statement on Nuclear War: अमेरिका को पाकिस्तान और चीन से सबसे बड़ा परमाणु खतरा? खुफिया प्रमुख का बड़ा दावा

- India EU Energy Security Talks: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत-EU की बड़ी बैठक, तेल-गैस सुरक्षा पर हुई अहम चर्चा

- Netanyahu Death Rumours: ‘मैं मर गया?’ कैफे से वीडियो डालकर नेतन्याहू ने उड़ाया मजाक, दिखाई अपनी 10 उंगलियां!

अगर आप आवेदन करने की सोच रहे हैं तो आखिरी वक्त का इंतजार न करें। 23 अगस्त 2025 के बाद फॉर्म भरने का मौका नहीं मिलेगा।
—- समाप्त —- ◉











