मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भारत में अपनी नई मिड-साइज़ SUV लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट 3 सितंबर 2025 तय की है। यह कार सीधे तौर पर Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी पॉपुलर SUVs को टक्कर देगी।
फिलहाल इसे Maruti Escudo के नाम से जाना जा रहा है (कोडनेम Y17), लेकिन प्रोडक्शन मॉडल का फाइनल नाम लॉन्च के वक्त बदल भी सकता है। इसे Arena डीलरशिप्स के जरिए बेचा जाएगा। कंपनी ने इसे Brezza से ऊपर और Grand Vitara से नीचे पोजिशन किया है।
Creta-Seltos को टक्कर देने आ रही Maruti की नई SUV
यह मारुति की मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में दूसरी एंट्री होगी। इस सेगमेंट में फिलहाल Hyundai Creta लीड कर रही है, वहीं Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun और Honda Elevate भी मौजूद हैं। ऐसे में मारुति की नई SUV से कॉम्पिटिशन और भी मजेदार हो जाएगा।
Maruti Escudo SUV: इंजन और पावरट्रेन
हालांकि कंपनी ने अभी ऑफिशियल डिटेल्स कन्फर्म नहीं की हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Grand Vitara जैसा ही पावरट्रेन मिलेगा।
- 1.5L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन –150 bhp पावर और 263 Nm टॉर्क, e-CVT गियरबॉक्स के साथ
- 1.5L K15 पेट्रोल इंजन –100 hp पावर
- CNG वेरिएंट –88 hp (संभावना है कि यह मारुति की पहली SUV होगी जिसमें अंडरबॉडी CNG किट दी जाएगी, जिससे बूट स्पेस ज्यादा मिलेगा)
- 4WD ऑप्शन –कंपनी इस पर भी विचार कर रही है, जैसे Grand Vitara में Suzuki का All Grip Select AWD सिस्टम मिलता है।
Maruti Escudo SUV: फीचर्स
नई SUV में मॉडर्न टेक और लग्ज़री फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है ताकि यह मिड-साइज़ SUV सेगमेंट की बाकी कारों से मुकाबला कर सके।
- Level-2 ADAS
- Powered Tailgate
- Ventilated Front Seats
- 9-इंच टचस्क्रीन (Wireless Android Auto & Apple Car Play सपोर्ट के साथ)
- 360-डिग्री कैमरा
- Wireless Charging
- Panoramic Sunroof
- Digital Instrument Cluster

“Maruti Escudo के बारे में और जानें”
Maruti Escudo SUV: कीमत और उपलब्धता
मारुति की यह नई SUV Arena की फ्लैगशिप मॉडल होगी। इसकी कीमत ₹9–10 लाख से शुरू होकर ₹18–19 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाने की उम्मीद है।
बुकिंग्स और वेरिएंट डिटेल्स लॉन्च के करीब सामने आएंगी।
- Iran Threatens Gulf Energy Sites: US हमले पर ईरान की कड़ी चेतावनी

- Our Missile Industry: US-Israel हमलों से पहले IRGC प्रवक्ता Naeini की चेतावनी

- Iran Attack Damages 17% Qatar LNG Capacity: मरम्मत में लग सकते हैं 3 से 5 साल, वैश्विक गैस बाजार में हड़कंप

- Tulsi Gabbard Statement on Nuclear War: अमेरिका को पाकिस्तान और चीन से सबसे बड़ा परमाणु खतरा? खुफिया प्रमुख का बड़ा दावा

- India EU Energy Security Talks: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत-EU की बड़ी बैठक, तेल-गैस सुरक्षा पर हुई अहम चर्चा

- Netanyahu Death Rumours: ‘मैं मर गया?’ कैफे से वीडियो डालकर नेतन्याहू ने उड़ाया मजाक, दिखाई अपनी 10 उंगलियां!

- LPG Cylinder Rule India: घर में पाइप्ड गैस है तो नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर! सरकार का नया नियम जानकर रह जाएंगे हैरान

- Dubai Sheikh Zayed Road Debris Video: आसमान में रोकी गई मिसाइल, लेकिन गिरा मलबा! दुबई की सबसे व्यस्त सड़क पर मचा हड़कंप

अब देखना होगा कि मारुति की यह नई SUV, Creta और Seltos जैसी बेस्टसेलिंग कारों को कितनी टक्कर दे पाती है।
—- समाप्त —- ◉













