सात महीने का मकाक बंदर Punch-Kun, जो Ichikawa City Zoo में रहता है, आखिरकार अपने झुंड द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक वयस्क बंदर छोटे पंच को अपने सीने से लगाकर गर्मजोशी भरा आलिंगन देता नजर आ रहा है। पंच पहले ही दुनिया भर के लोगों का दिल जीत चुका था। वीडियो क्लिप्स में उसे अपनी मां द्वारा छोड़े जाने के बाद एक स्टफ्ड खिलौने से चिपके हुए देखा गया था।
एक अन्य फोटो में एक वयस्क बंदर Punch को बड़े ही प्यार से गले से लगाए हुए नजर आ रहा है। बंदरों की दुनिया में इस तरह का अपनापन सिर्फ स्नेह नहीं, बल्कि एक अहम सामाजिक संकेत भी होता है। इसके जरिए वे भरोसा बनाते हैं, रिश्ते मजबूत करते हैं और समूह में अपनी जगह तय करते हैं।
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो उठे और कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
एक यूजर ने लिखा, “आप लोग नहीं जानते, मुझे इसकी कितनी जरूरत थी। वाओ!” दूसरे ने कहा, “कभी नहीं सोचा था कि एक बेबी बंदर को दूसरे बंदरों द्वारा अपनाए जाते देख मैं रो पड़ूंगा, लेकिन आज ऐसा ही हुआ।” तीसरे यूजर ने कमेंट किया, “उसे धीरे-धीरे समूह में घुलते-मिलते देख बहुत खुशी हो रही है। कल मुश्किल था, लेकिन आज सुकून से भरा है। हमेशा खुश रहो, पंच-कुन!”
कैसे शुरू हुई पंच की मुश्किलें?
Punch तब सुर्खियों में आया जब जूकीपर्स ने उसे बंदरों के बाड़े में पहली बार शामिल किया। शुरुआत में उसके झुंड में घुलने-मिलने की कोशिशें नाकाम रहीं। दूसरे बंदर या तो उसे नजरअंदाज कर देते थे या फिर उस पर आक्रामक व्यवहार करते थे।
ऐसे मुश्किल समय में Punch-Kun का एकमात्र सहारा था एक बड़ा ऑरंगुटान प्लश टॉय, जिसे स्टाफ के एक सदस्य ने उसे दिया था। यह खिलौना उसके मांसपेशियों के विकास और मां की कमी पूरी करने के लिए दिया गया था।
एक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट @dondawastaken ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कई दिनों की अस्वीकृति झेलने के बाद, बेबी Punch-Kun को आखिरकार प्यार का सुकून मिला। आज वयस्क बंदर ऑनसिंग ने छोटे Punch को मजबूती से, भरोसा दिलाने वाले आलिंगन में भर लिया।”
जू प्रबंधन ने क्या कहा?
Ichikawa City Zoological and Botanical Gardens ने शुक्रवार (20 फरवरी) को एक बयान जारी कर बंदरों के बीच की सामाजिक स्थिति को विस्तार से समझाया।
बयान के अनुसार: “जब पंच ने झुंड के एक अन्य शिशु बंदर से संवाद करने की कोशिश की, तो उस बच्चे ने उससे दूरी बना ली। इसके बाद पंच चुपचाप बैठ गया, मानो उसने कोशिश छोड़ दी हो। तभी एक वयस्क बंदर ने उसे डांटा और घसीट लिया।” जू प्रशासन ने आगे बताया कि जिस वयस्क बंदर ने Punch को घसीटा, वह संभवतः उसी बच्चे की मां थी जिससे पंच संवाद करने की कोशिश कर रहा था। उसे लगा होगा कि उसका बच्चा Punch से परेशान हो रहा है, इसलिए उसने नाराज होकर प्रतिक्रिया दी मानो कह रही हो, “ऐसा मत करो।”
जू ने यह भी बताया कि Punch को पहले भी कई बार अन्य बंदरों द्वारा डांटा गया है, लेकिन अब वह धीरे-धीरे उनके साथ सामाजिक व्यवहार सीख चुका है।
ऐसी ही और दिलचस्प News के लिए हमारी वेबसाइट फॉलो करें।
▶️ Related Video: Punch-Kun को आखिरकार मिला झुंड का प्यार, देखें भावुक पल
अब जब Punch-Kun को आखिरकार झुंड का अपनापन मिल गया है, तो सोशल मीडिया पर लोग राहत और खुशी जता रहे हैं। जिस छोटे से बंदर को कुछ दिन पहले तक अनदेखा किया जा रहा था, आज वही अपने साथियों के बीच सुकून से बैठा और प्यार पाता नजर आ रहा है। यह बदलाव सिर्फ एक पल की घटना नहीं, बल्कि धैर्य, समय और लगातार कोशिशों का नतीजा है।
एक छोटे से बंदर की यह कहानी हमें याद दिलाती है कि अस्वीकृति के बाद भी अपनापन मिल सकता है। शुरुआत भले ही मुश्किल हो, लेकिन अगर हिम्मत न छोड़ी जाए तो हालात बदल सकते हैं। Punch-Kun की यह भावुक यात्रा यही सिखाती है कि हर किसी को आखिरकार अपना स्थान मिल ही जाता है बस थोड़ा वक्त, धैर्य और उम्मीद चाहिए।
Source: MSN News
—- समाप्त —- ◉





