सोशल मीडिया पर इन दिनों Gemini AI Saree Trend जबरदस्त वायरल हो रहा है। लाखों लोग अपनी फोटो अपलोड कर 90s स्टाइल की ग्लैमरस साड़ी लुक वाली तस्वीरें बना रहे हैं। गूगल के Gemini ऐप के Nano Banana टूल से बनी ये तस्वीरें रेट्रो बॉलीवुड पोस्टर जैसी दिखती हैं। शानदार लाइटिंग, पुराना बैकग्राउंड और एलीगेंट साड़ियाँ। लेकिन हर कोई इस ट्रेंड से इम्प्रेस नहीं है। रतन टाटा के युवा असिस्टेंट और सोशल मीडिया पर अपने ह्यूमर के लिए मशहूर Shantanu Naidu ने इस ट्रेंड पर मज़ेदार तंज कस दिया।
Shantanu Naidu ने कहा,
“Tum log India me hai. America mein nahi. India! Land of the saree. Tumhare kapaat mein at least 15 saree hai. Itna lazy ho gaya tum… AI ko generate karne ko bola jo kapda tumhare kapaat mein hai!”
यानी साफ शब्दों में—जब आपकी अलमारी में पहले से ढेर सारी साड़ियाँ रखी हैं, तो AI से नकली तस्वीरें बनवाने की आलस भरी ज़रूरत ही क्या है! उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में कहा। “AI से साड़ी पहनने की फोटो बनाने से बेहतर है, असली साड़ी पहनकर तस्वीर खिंचवा लो। असली साड़ी में आप और भी खूबसूरत लगते हो।”यहीं नहीं, उन्होंने और मज़े लेते हुए कहा कि अगर लोग AI से वाइट वेडिंग गाउन बनवाते तो समझ आता, क्योंकि वो चीज़ भारत में आम नहीं है। लेकिन साड़ी? “भाई, वो तो तुम्हारे घर में ही रखी है!”
यहां तक कि उन्होंने इसे अपने पालतू कुत्ते से तुलना करते हुए कहा। “ये तो ऐसा है जैसे मेरा डॉग यहीं बगल में बैठा है और मैं कहूँ कि AI से मेरी और डॉग की फोटो बना दो। अरे भाई, बैठ जाओ उसके साथ और खींच लो फोटो!”
वीडियो वायरल होते ही हज़ारों लोगों ने कमेंट्स की बौछार कर दी।
एक यूज़र ने लिखा—”Finally, someone said it.”
दूसरे ने लिखा—”Bro casually spilt the truth and sipped his tea.”
तीसरे ने मजाक में कहा—”No wonder Ratan Tata sir loves you so much. You’re a star!”
गौरतलब है कि Gemini का Nano Banana टूल शुरू में 3D एडिट्स बनाने के लिए पॉपुलर हुआ था। इस AI टूल से लोग अपनी तस्वीरों को ऐसे बदल सकते थे जैसे वे किसी खिलौने की मिनिएचर फिगर हों—चमकदार कलर, कार्टून जैसे एक्सप्रेशन और 3D इफेक्ट्स। धीरे-धीरे इसका इस्तेमाल और क्रिएटिव फॉर्मैट्स में होने लगा। कुछ यूज़र्स ने इसे बॉलीवुड-स्टाइल पोस्टर बनाने के लिए इस्तेमाल किया, तो कुछ ने इसे कार्टून या गेम कैरेक्टर एडिट्स में ट्राय किया।
- Iran Threatens Gulf Energy Sites: US हमले पर ईरान की कड़ी चेतावनी

- Our Missile Industry: US-Israel हमलों से पहले IRGC प्रवक्ता Naeini की चेतावनी

- Iran Attack Damages 17% Qatar LNG Capacity: मरम्मत में लग सकते हैं 3 से 5 साल, वैश्विक गैस बाजार में हड़कंप

- Tulsi Gabbard Statement on Nuclear War: अमेरिका को पाकिस्तान और चीन से सबसे बड़ा परमाणु खतरा? खुफिया प्रमुख का बड़ा दावा

- India EU Energy Security Talks: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत-EU की बड़ी बैठक, तेल-गैस सुरक्षा पर हुई अहम चर्चा

- Netanyahu Death Rumours: ‘मैं मर गया?’ कैफे से वीडियो डालकर नेतन्याहू ने उड़ाया मजाक, दिखाई अपनी 10 उंगलियां!

लेकिन इसका सबसे बड़ा हिट तब आया जब लोगों ने इसमें साड़ी लुक्स बनवाने शुरू किए। AI Saree Trend कुछ ही हफ्तों में पूरे इंटरनेट पर छा गया। इंस्टाग्राम और X (Twitter) पर लाखों लोग अपनी पुरानी तस्वीरें अपलोड करके उन्हें 90s की ग्लैमरस साड़ी पोर्ट्रेट में बदल रहे हैं—जिसमें रेट्रो बैकग्राउंड, फिल्मी लाइटिंग और बॉलीवुड-स्टाइल का टच होता है। यही वजह है कि यह ट्रेंड सिर्फ मज़ेदार एडिट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि AI फैशन एक्सपेरिमेंट का भी हिस्सा बन गया।
—- समाप्त —- ◉











