तेलुगु इंडस्ट्री से खुशखबरी आई है। एक्टर कपल Varun Tej कोनीडेला और Lavanya Tripathi माता-पिता बन गए हैं। 10 सितंबर को उनके घर बेटे का जन्म हुआ।
इस गुड न्यूज को सबसे पहले Varun Tej ने खुद इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने अस्पताल से ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें Lavanya Tripathi बच्चे को गोद में लिए दिखीं और Varun Tej उन्हें निहारते नजर आए। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “Our little man 💙 10.09.2025”।
तुरंत ही इस पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स की बधाइयों की बाढ़ आ गई। राम चरण की पत्नी उपासना कोनीडेला, डायरेक्टर वेंकी अटलुरी समेत कई सितारों ने कमेंट्स कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
चिरंजीवी ने किया स्वागत
Varun Tej के अंकल और मेगास्टार चिरंजीवी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने अपने हाथों में बच्चे को पकड़े हुए प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की और लिखा—
“Welcome to the world, little one! कोनीडेला परिवार में नए बेटे का हार्दिक स्वागत। वरुण तेज और लवाण्या को ढेर सारी बधाइयाँ।”
उन्होंने आगे लिखा—
“नागबाबू और पद्मजा अब दादा-दादी बन गए हैं। बेबी बॉय को जीवन भर खुशियाँ, अच्छा स्वास्थ्य और अनगिनत आशीर्वाद मिलते रहें।”
वरुण और लवाण्या की लव स्टोरी
Varun Tej और Lavanya Tripathi की पहली मुलाकात साल 2017 की फिल्म Mister की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा।
- जून 2023 में हैदराबाद में दोनों ने सगाई की।
- नवंबर 2023 में कपल ने इटली के टस्कनी में पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की।
- इसी साल मई में वरुण-लवाण्या ने एक तस्वीर शेयर कर फैन्स को बताया था कि वे जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।
- Iran Threatens Gulf Energy Sites: US हमले पर ईरान की कड़ी चेतावनी

- Our Missile Industry: US-Israel हमलों से पहले IRGC प्रवक्ता Naeini की चेतावनी

- Iran Attack Damages 17% Qatar LNG Capacity: मरम्मत में लग सकते हैं 3 से 5 साल, वैश्विक गैस बाजार में हड़कंप

- Tulsi Gabbard Statement on Nuclear War: अमेरिका को पाकिस्तान और चीन से सबसे बड़ा परमाणु खतरा? खुफिया प्रमुख का बड़ा दावा

- India EU Energy Security Talks: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत-EU की बड़ी बैठक, तेल-गैस सुरक्षा पर हुई अहम चर्चा

- Netanyahu Death Rumours: ‘मैं मर गया?’ कैफे से वीडियो डालकर नेतन्याहू ने उड़ाया मजाक, दिखाई अपनी 10 उंगलियां!

अब कोनीडेला परिवार में खुशियों का माहौल है और फैंस बेसब्री से बेबी बॉय की और तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।
—- समाप्त —- ◉











